Search

 
 
 

Jamshedpur News: SIR को लेकर डीसी ने अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने सोमवार को मानगो अंचल कार्यालय और बोड़ाम प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों, विकास योजनाओं, लोक शिकायतों के निपटारे और कार्यालयों के कामकाज की विस्तार से समीक्षा की.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने सोमवार को मानगो अंचल कार्यालय और बोड़ाम प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों, विकास योजनाओं, लोक शिकायतों के निपटारे और कार्यालयों के कामकाज की विस्तार से समीक्षा की.

 

Uploaded Image

 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि SIR-2026 अभियान के तहत सभी पात्र मतदाताओं तक गणना प्रपत्र समय पर पहुंचाए जाएं और उनका शत-प्रतिशत संग्रहण सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन का काम भी तेजी से पूरा करने पर जोर दिया.

इसे भी पढ़ें: 

राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने लंबित दाखिल-खारिज, परिमार्जन, सीमांकन, अतिक्रमण और अन्य भूमि विवादों का जल्द और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आम लोगों से जुड़े मामलों का समाधान समयबद्ध तरीके से होना चाहिए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो.

 

विकास योजनाओं की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि योजनाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियमित फील्ड निरीक्षण किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे.

 

बोड़ाम प्रखंड कार्यालय परिसर में निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने एक जर्जर भवन का भी जायजा लिया. उन्होंने भवन की आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए, ताकि कार्यालय परिसर सुरक्षित और व्यवस्थित बना रहे.

 

इसके अलावा उपायुक्त ने कार्यालयों में अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई, नागरिक सुविधाओं और कार्य संस्कृति का भी निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों के साथ संवेदनशील व्यवहार करें और उनकी शिकायतों का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें.

 

इस निरीक्षण के दौरान अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), अंचल अधिकारी (सीओ) तथा अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही