Search

 
 
 

Jamshedpur :  धालभूमगढ़ में मरीज को एंबुलेंस न मिलने पर डीसी ने दिए जांच व कार्रवाई के निर्देश

उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि पूरे प्रकरण की जांच कर लापरवाही के लिए उत्तरदायी पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए तथा दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में मरीजों को चिकित्सा सुविधा से वंचित रखना अस्वीकार्य है.
 
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी.(फाइल फोटो)

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur :  धालभूमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस उपलब्ध कराने संबंधी लापरवाही से जुड़ी घटना पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन को यथोचित कार्रवाई का निर्देश दिया था. इसके आलोक में संबंधित महिला को शीघ्रता से सदर अस्पताल, जमशेदपुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है.

उत्तरदायी पदाधिकारियों से मांगें स्पष्टीकरण

उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि पूरे प्रकरण की जांच कर लापरवाही के लिए उत्तरदायी पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए तथा दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में मरीजों को चिकित्सा सुविधा से वंचित रखना अस्वीकार्य है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रणालीगत सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही