Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुरः शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन अपूरणीय क्षति- पलटन मुर्मू

पलटन मुर्मू

Jadugora : जादूगोड़ा के झामुमो नेता पलटन मुर्मू ने झारखंड के शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि रामदास सोरेन का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. जिसकी भरपाई भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है. घाटशिला समेत पूरे राज्य की जनता मर्माहत है. स्वर्गीय रामदास सोरेन सरल स्वभाव के, मिलनसार व ईमानदार व्यक्ति थे. झारखंड आंदोलन में उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया था.

पलटन मुर्मू ने कहा कि उनके अंतिम संस्कार में हजारों लोगों ने भाग लिया और नम आंखों से श्रद्धांजलि दी. उनके पद चिह्नों पर चलकर वह संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे. दिवंगत रामदास सोरेन आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह हमेशा हमारे दिलों में बसे रहेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही