Search

 
 
 

Jamshedpur : छात्राओं को बांट दी खराब साइकिल, जांच के बाद बदली गईं

जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा छात्राओं को साइकिल वितरण योजना के तहत दी गई कुछ साइकिलों के खराब होने की शिकायत पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है. जांच टीम ने जांच के क्रम में पाया कि 10 छात्राओं को ऐसी साइकिल मिली थी जो चलने योग्य नहीं थी.
 
बदल कर छात्राओं को दी गई नई साइकिल.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur : जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा छात्राओं को साइकिल वितरण योजना के तहत दी गई कुछ साइकिलों के खराब होने की शिकायत पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है. इस संबंध में उपायुक्त के निर्देश पर जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, जमशेदपुर सदर सुमित प्रकाश की दो सदस्यीय जांच टीम ने जांच के क्रम में पाया कि 10 छात्राओं को ऐसी साइकिल मिली थी जो चलने योग्य नहीं थी.

10 छात्राओं को बदल कर दी गई नई साइकिल

प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद त्वरित रूप से टाटा वर्कर्स यूनियन स्कूल, कदमा की 10 छात्राओं की खराब साइकिल को बदलकर नई साइकिल उपलब्ध करा दी गई. साथ ही, संबंधित संवेदक को कड़ी हिदायत दी गई कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न हो तथा खराब साइकिल को तत्काल स्टॉक से हटाया जाए. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि गुणवत्तापूर्ण साइकिल वितरण सुनिश्चित करना संबंधित संवेदक एवं विभागीय पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है. आगे इस तरह की लापरवाही पाये जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही