Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur :  जुगसलाई में डिलीवरी बॉय से लूटपाट, विरोध करने पर मारपीट की

जुगसलाई थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर एक ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय के साथ लूटपाट और मारपीट हुई है.  इस हमले में डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया है.  घटना के बाद इलाके के डिलीवरी राइडरों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : जुगसलाई थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर एक ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय के साथ लूटपाट और मारपीट हुई है.  इस हमले में डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया है.  घटना के बाद इलाके के डिलीवरी राइडरों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, शंकरपुर चांदनी चौक निवासी प्रभात ब्लिंकिट में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है. बुधवार को वह जुगसलाई रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में एक ऑर्डर पहुंचाने जा रहा था. इसी दौरान जगन्नाथ मंदिर के पास तीन युवकों ने उसकी बाइक रोक ली. प्रभात का आरोप है कि तीनों युवक नशे की हालत में थे और उससे पैसे मांगने लगे.

 

प्रभात ने बताया कि उसके पास मौजूद कुछ नकदी देने के बाद भी आरोपी नहीं माने और उसका पर्स व बाकी रकम छीनने का प्रयास करने लगे. जब उसने इसका विरोध किया तो तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान एक आरोपी ने हेलमेट से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा.

 

हमले के बाद प्रभात ने शोर मचाया. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. लोगों को आता देख तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए. घायल प्रभात किसी तरह अपने स्टोर पहुंचा और घटना की जानकारी अपने साथियों को दी.

 

घटना के बाद क्षेत्र में काम करने वाले अन्य डिलीवरी राइडरों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है. उनका कहना है कि उन्हें दिन-रात विभिन्न इलाकों में डिलीवरी करनी पड़ती है, लेकिन खासकर रात के समय उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं.

 

राइडरों ने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. वहीं सूचना मिलने के बाद जुगसलाई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही