Search

 
 
 

Jamshedpur:  डीसी से विहिप के अरुण सिंह को सुरक्षा देने की मांग, मिली थी जान से मारने की धमकी

विहिप जमशेदपुर महानगर के पदाधिकारियों के साथ शहर के कई बड़े भाजपा नेता, हिंदू संगठन और सामाजिक संगठन एक साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और विहिप के पदाधिकारियों को सुरक्षा देने व धमकी देने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की मांग रखी.
 
डीसी ऑफिस पहुंचे विहिप व अन्य संगठनों के लोग.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur:  जमशेदपुर में नवरात्र और दुर्गा पूजा के समय में आई लव मोहम्मद के पोस्टर-बैनर लगने पर विहिप के सिंहभूम विभाग मंत्री अरुण सिंह ने आपत्ति जतायी थी. उन्होंने प्रशासन से इसे गंभीरतापूर्वक देखेने की मांग करते हुए कहा था कि इससे शहर में तनाव फैल सकता है. इसके बाद दुर्गा पूजा के दौरान 25 सितंबर को सरवर अंसारी और कुछ अज्ञात लोगों द्वारा विहिप के कार्यकर्ताओं को धमकी दी गयी कि अरुण सिंह को वे लोग जान से मार देंगे, छोड़ेंगे नहीं. इसकी जानकारी मिलते ही फौरन बिष्टुपुर थाने में इस मामले पर लिखित शिकायत दर्ज कर कड़ी कारवाई की मांग की गई. अब आज मंगलवार को कई संगठनों के नेताओं ने डीसी ऑफिस पहु्ंच कर अरुण सिंह समेत विहिप के पदाधिकारियों को सुरक्षा देने की मांग की.  

दुर्गा पूजा के कारण थे शांत: अरुण सिंह

विहिप के अरुण सिंह ने मीडिया को बताया कि चूंकि शहर में दुर्गा पूजा का माहौल था और शहर में किसी तरह का तनाव न उत्पन्न हो, इसलिए विहिप ने मामले पर चुप्पी साधे रखी. अब विहिप इस मामले को गंभीरतापूर्वक ले रही है. इसी के तहत मंगलवार को विहिप जमशेदपुर महानगर के पदाधिकारियों के साथ शहर के कई बड़े भाजपा नेता, हिंदू संगठन और सामाजिक संगठन एक साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और विहिप के पदाधिकारियों को सुरक्षा देने व धमकी देने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की मांग रखी. 

सांसद समेत यह लोग थे शामिल

इन लोगों में विहिप से सिंहभूम विभाग मंत्री अरूण सिंह, जिला के अध्यक्ष अजय गुप्ता, मंत्री चंद्रिका भगत, बजरंगदल संयोजक चंदन दास, भाजपा के सांसद विद्युत वरण महतो, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, विनोद सिंह, धर्मेद्र प्रसाद, झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभु सिंह, सनातन उत्सव समिति से चिंटू सिंह, हिंदू जागरण मंच से बलबीर मंडल, भूतपूर्व सैनिक परिषद, हिंदूपीठ के महासचिव दिलजय बोस, विहिप से जीतेंद्र प्रमाणिक, दीपक वर्मा, राजेश ठाकुर, विवेक शर्मा, अनिरुद्ध गिरि, दिलीप श्रीवास्तव, सविता सिंह, अर्चना सिंह, प्रवीण सिंह, विश्वनाथ सिंह, सुमंत्र विश्वास, विशाल कुमार के साथ अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही