Search

 
 
 

जमशेदपुर : उपायुक्त व एसएसपी ने रामनवमी विसर्जन जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण, विधि व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : रामनवमी विसर्जन जुलूस के दौरान विधि व्यवस्था की समीक्षा के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने परसुडीह, जुगसलाई, बिष्टुपुर, साकची, मानगो आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया. जिले के वरीय पदाधिकारियों ने प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस संपन्न कराने, सतर्कता एवं तत्परता से ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिये. इसे भी पढ़ें : HEC">https://lagatar.in/sons-of-two-hec-employees-hoisted-the-flag-in-upsc-prakhar-got-92nd-rank/">HEC

के दो कर्मियों के बेटों ने UPSC में लहराया परचम, प्रखर को 92वां रैंक
निरीक्षण के क्रम में अखाड़ा समितियों से निर्धारित रूट एवं तय समय के बीच जुलूस संपन्न कराने की अपील की गई. सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए रामनवमी विसर्जन जुलूस की वीडियोग्राफी तथा सीसीटीटी से निगरानी के अलावा ड्रोन से भी नजर रखी जा रही, ताकि असामाजिक तत्व किसी भी प्रकार से व्यवधान न डाल पायें. जोनल दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी लगातार भ्रमणशील रहते हुए जुलूस की निगरानी कर रहे हैं, ताकि ससमय विसर्जन संपन्न किया जा सके. इस दौरान डीडीसी मनीष कुमार, सिटी एसपी मुकेश लुणायत, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनन्त कुमार समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-reserves-its-verdict-on-the-petition-requesting-matching-of-100-percent-votes-with-vvpat/">सुप्रीम

कोर्ट ने सौ प्रतिशत मतों का वीवीपैट के साथ मिलान के अनुरोध वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही