Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पोषण जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, पोषण प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिले में 20 मार्च से 03 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है. पोषण पखवाड़ा 2023 की थीम - "सभी के लिए पोषण : एक साथ, स्वस्थ भारत की ओर" है. वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय ``मोटे अनाज`` वर्ष के रूप में घोषित किया गया है वहीं इस वर्ष पोषण पखवाड़ा का केंद्र-बिंदु, कुपोषण को दूर करने के लिए एक मूल्यवान संपत्ति के रूप में ``श्री अन्न`` जिसे सभी अनाजों की जननी कहा जाता है, को लोकप्रिय बनाने पर है. इस क्रम में शनिवार को उचित पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उपायुक्त विजया जाधव ने उपायुक्त कार्यालय से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-chaiti-chhath-the-great-festival-of-sun-worship-begins-with-nahai-khay/">आदित्यपुर

: नहाय खाय के साथ सूर्य उपासना का महापर्व चैती छठ शुरु

समाहरणालय परिसर में पोषक तत्वों की लगी प्रदर्शनी

बच्चों एवं महिलाओं में सही पोषण के प्रति जागकरूकता लाने को लेकर समाहरणालय परिसर में एक प्रदर्शनी भी लगाया गया. उपायुक्त ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर आंगनबाड़ी के माध्यम से इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए. मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जहां कुपोषण की समस्या ज्यादा आती हैं. वहां बच्चों का पहला स्कूल आंगनबाड़ी केन्द्र होते हैं. ऐसे में वहां आने वाली गर्भवती माताओं एवं धात्री माताओं का उचित पोषण एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करना बहुत जरूरी है. उपायुक्त ने कहा कि कुपोषण का सामना करने के लिए कोई बाहर की चीजें खाने की जरूरत नहीं है.

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-painting-exhibition-organized-at-anubhav-kala-kendra/">हजारीबाग

: अनुभव कला केंद्र में पेंटिंग एक्जिबिशन का आयोजन

हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुईं उपायुक्त

स्थानीय स्तर पर उपलब्ध साक-सब्जी का उपयोग कर कुपोषण पर हम विजय प्राप्त कर सकते हैं. उपायुक्त ने हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर कुपोषण के विरुद्ध इस लड़ाई में जीत की शुभकामना दी. मौके पर एसडीओ धालभूम पीयूष सिन्हा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नेहा संजना खलखो, जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी समेत महिला पर्यवेक्षिका सविता सिन्हा व अन्य मौजूद रहीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही