Search

 
 
 

जमशेदपुरः शेफर्ड स्कूल जादूगोड़ा में निदेशक ने फहराया तिरंगा

स्कूल के निदेशक मुद्रिका शर्मा ने ध्वजारोहण किया. उन्होंने  स्कूल के बच्चों को आगे चलकर राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने और शिक्षा व अनुशासन को जीवन का आधार बनाने के लिए प्रेरित किया.
 

Jadugora : जादूगोड़ा के धर्मडीह स्थित शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. स्कूल के निदेशक मुद्रिका शर्मा ने ध्वजारोहण किया. उन्होंने  स्कूल के बच्चों को आगे चलकर राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने और शिक्षा व अनुशासन को जीवन का आधार बनाने के लिए प्रेरित किया. कहा कि स्वतंत्रता दिवस मात्र  तिरंगे की सलामी देने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह शिक्षा, संस्कृति, पर्यावरण व खेलो के संगम के रूप में बच्चों व समाज के लिए प्रेरणास्रोत है.

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ. बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया. समारोह में उपस्थित सभी लोगों देश को समृद्ध, स्वच्छ व सशक्त बनाने में सहयोग देने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में बड़ी संख्य में बच्चे व उनके अभिभावक उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही