Search

 
 
 

Jamshedpur :  पारिवारिक कलह से परेशान मां ने तीन बेटियों के साथ खाया जहर, MGM अस्पताल में भर्ती

Jamshedpur News : बताया जाता है कि महिला का पति बिहार के नालंदा जिले स्थित अपने पैतृक गांव में रहकर खेती-बाड़ी करता है. वहीं, महिला अपनी तीनों बेटियों के साथ जमशेदपुर में अपने दो अन्य भाइयों के साथ रहती है. बताया जाता है कि परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था.
 
जहर
  • भाइयों के साथ जमशेदपुर में रहती है महिला
  • पति बिहार में खेती-बाड़ी का करता है काम

Jamshedpur News : मानगो के उलीडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत संकोसाई रोड नंबर पांच में मंगलवार देर रात पारिवारिक विवाद से परेशान महिला ने अपनी तीन नाबालिग बेटियों के साथ कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया. कुछ देर बाद चारों की तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद आनन-फानन में चारों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

 

इसे भी पढ़ें

 

बताया जाता है कि महिला का पति बिहार के नालंदा जिले स्थित अपने पैतृक गांव में रहकर खेती-बाड़ी करता है. वहीं, महिला अपनी तीनों बेटियों के साथ जमशेदपुर में अपने दो अन्य भाइयों के साथ रहती है. बताया जाता है कि परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था. 

 

आशंका जताई जा रही है कि इसी पारिवारिक तनाव के कारण महिला ने अपनी बेटियों के साथ खौफनाक कदम उठाया. हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. घटना की सूचना मिलने पर उलीडीह ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. 

 

ओपी प्रभारी के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल चारों का एमजीएम अस्पताल में इलाज जारी है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, फिलहाल मां और तीनों बेटियों की हालत स्थिर बताई जा रही है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही