Search

 
 
 

जमशेदपुर : नशे में धुत चालक ने होटल में घुसाई कार, तीन घायल

जमशेदपुर में सोमवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां टाटा-जादुगोड़ा रोड के मुर्गाघुटू चोक के पास नशे में धुत चालक ने सड़क किनारे एक होटल में कार घुसा दी.
 

Jamshedpur :  जमशेदपुर में सोमवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां टाटा-जादुगोड़ा रोड के मुर्गाघुटू चोक के पास नशे में धुत चालक ने सड़क किनारे एक होटल में कार घुसा दी.

 

इस दुर्घटना में कार पर सवार तीन लोगों के घायल होने की खबर है. चालक का नाम गोपाल बेसरा है. दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर जेएच-05डी-5145  है. जिस वक्त दुर्घटना हुई, उस वक्त वह नशे की हालत में थे. 

 

जानकारी के मुताबिक, नशे में होने के कारण गोपाल बेसरा का कार पर संतुलन नहीं रहा और उसने कार को सतीश दास के होटल से घुसा दी. कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह होटल का शटर तोड़कर अंदर चली गयी.

 

होटल में कार घुस जाने की वजह से अंदर रखे फ्रीज, आलमारी समेत अन्य समान क्षतिग्रस्त हो गए. होटल मालिक के मुताबिक, इस दुर्घटना की वजह से उसका करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हो गया है. कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही