Search

 
 
 

रांची : तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मारी, पुलिस पर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश

राजधानी में मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार ने शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार का पीछा किया.
 
  • पुलिस ने आत्मरक्षा में चलाई गोली, कार सवार एक युवक घायल
  • घायल युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा

Ranchi :  राजधानी में मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार ने शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार का पीछा किया. 

 

मिली जानकारी के अनुसार, कटहल मोड़ के पास जब पुलिस ने कार को रोकने की कोशिश की, तो चालक ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें कार सवार एक युवक घायल हो गया.

 

पुलिस ने घायल युवक को हिरासत में ले लिया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही