Search

 
 
 

अड्डेबाजी-नशाखोरी के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई, पहाड़ी मंदिर के पास से चार युवक गिरफ्तार

रांची पुलिस अड्डेबाजी और नशाखोरी पर लगाम कसने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में सोमवार देर रात पुलिस ने सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित पहाड़ी मंदिर के आसपास छापेमारी कर चार युवकों को गिरफ्तार किया.
 

Ranchi :  रांची पुलिस अड्डेबाजी और नशाखोरी पर लगाम कसने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में सोमवार देर रात पुलिस ने सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित पहाड़ी मंदिर के आसपास छापेमारी कर चार युवकों को गिरफ्तार किया.

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को पहाड़ी मंदिर के आसपास अड्डाबाजी और नशाखोरी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इन शिकायतों को लेकर सदर एसडीओ कुमार रजत के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

 

गठित टीम ने सुखदेव नगर थाना पुलिस के सहयोग से मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की. इस दौरान अड्डाबाजी और नशाखोरी में शामिल चार युवकों को गिरफ्तार किया गया. प्रशासन ने युवकों को भविष्य में इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल नहीं होने की चेतावनी दी है.

 

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा और गरिमा बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही