Search

 
 
 

Jamshedpur: 11 सितंबर को जारी होगा डुग्गू जी का नया गीत ‘निमिया पर झुलुया’, आशुतोष राय करेंगे पोस्टर रिलीज

भक्ति गीत गायक कर्तव्य पाण्डेय उर्फ डुग्गू जी का नया गीत गुरुवार, 11 सितंबर को जारी होगा. कर्तव्य पांडेय भोजपुरी फिल्म रुद्र शिवाय में भी काम कर रहे हैं.
 
सांकेतिक तस्वीर.

Jamshedpur: महज  साल की उम्र में 10 एल्बम में काम करने वाले भक्ति गीत गायक कर्तव्य पाण्डेय उर्फ डुग्गू जी का नया गीत गुरुवार, 11 सितंबर को जारी होगा. कर्तव्य पांडेय भोजपुरी फिल्म रुद्र शिवाय में भी काम कर रहे हैं. वह अन्नपूर्णा फिल्म्स समेत अनेक म्यूजिक कंपनियों के लिए गा चुके हैं.

म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा ने की रिकार्डिंग

इस गीत में जानी-मानी बाल गायिका खुशी कक्कड़ ने भी अपनी आवाज दी है. भक्ति गीत की रिकार्डिंग म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा ने की है.  गुरुवार को ‘निमिया पर झुलुया’ शीर्ष गीत का पोस्टर भी जारी किया जाएगा. स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी और वरिष्ठ जदयू नेता आशुतोष राय दोपहर बाद 2 बजे पोस्टर जारी करेंगे. यह कार्यक्रम जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक के आवासीय कार्यालय, 42, जे रोड, बिष्टुपुर में आयोजित है.

पवन सिंह का जबरदस्त फैन है कर्तव्य पाण्डेय

कर्तव्य पांडेय के पिता विवेक पांडेय ने बताया कि उनका पुत्र भोजपुरी स्टार पवन सिंह का जबरदस्त फैन है. वह उन्हें ही अपना आदर्श मानता है. अब तक उनके पुत्र के 10 एल्बम आ चुके हैं. वह जमशेदपुर के उभरते बाल कलाकारों में से एक है.  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही