Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुरः बहरागोड़ा में ईद की धूम, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

हरागोड़ा स्थित ईदगाह मैदान, चिंगडा मस्जिद व मटिहाना मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भीड़ को देखते हुए प्रबंधकों ने नमाज दो जमातों में संपन्न कराई.
Advertisement
Advertisement

Baharagora : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को ईद उल्लास के साथ मनाई. ईदगाहों व मस्जिदों में सुबह से ही रौनक रही, हजारों की संख्या में पहुंचे मुसलमानों नमाज पढ़ी और अल्लाह से अमन-चैन व खुशहाली की दुआएं मांगी.


इस विशेष मौके पर बहरागोड़ा स्थित ईदगाह मैदान, चिंगडा मस्जिद व मटिहाना मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भीड़ को देखते हुए प्रबंधकों ने नमाज दो जमातों में संपन्न कराई. बहरागोड़ा ईदगाह में मुफ्ती शाह आलम ने नमाज के बाद खुतबा पेश करते हुए शांति व मानवता का संदेश दिया.

 


नमाज के बाद मस्जिद परिसर ईद मुबारक से गूंज उठा. लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. बच्चों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखा गया. नए कपड़ों में सजे बच्चे अपने परिजनों और दोस्तों के साथ खुशियां बांटते नजर आए. घरों में लजीज पकवानों और सेवइयों के साथ मेहमानों का स्वागत किया गया. इस मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे. संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. 


आयोजन में इनकी रही मुख्य भूमिका


आयोजन को सफल बनाने में ईदगाह कमेटी के परवेज आलम, जावेद अख्तर, महफूज अंसारी, साहिल अख्तर, मोहम्मद सलमान, दानिश आलम, वसीम खान, मोहम्मद आदिल, शकील सहित अन्य ने सक्रिय भूमिका निभाई.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही