Ranchi : सरहुल और ईद जैसे बड़े पर्वों के दौरान राजधानी रांची की यातायात व्यवस्था को संभालना किसी चुनौती से कम नहीं होता, लेकिन ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने अपनी जबरदस्त सक्रियता और नेतृत्व क्षमता से इसे बखूबी आसान बना दिया. उनकी कार्यशैली ने न सिर्फ पुलिस महकमे में, बल्कि आम जनता के बीच भी एक मजबूत संदेश दिया है.
भीड़भाड़, जुलूस और नमाज के बीच जब शहर के कई हिस्सों में जाम की स्थिति बन रही थी, तब ट्रैफिक एसपी खुद सड़क पर उतरकर मोर्चा संभालते नजर आए. उन्होंने कई जगहों पर खुद खड़े होकर वाहनों को डायवर्ट किया और जाम को खत्म कराया. उनकी यह मुस्तैदी लोगों के लिए राहत की बड़ी वजह बनी.
ट्रैफिक एसपी लगातार शहर के प्रमुख चौक-चौराहों का दौरा करते रहे और मौके पर ही जवानों को दिशा-निर्देश देते दिखे. उन्होंने न केवल अपने बल को मोटिवेट किया, बल्कि आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें वैकल्पिक मार्गों की जानकारी भी दी.
संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और पहले से तैयार विशेष ट्रैफिक प्लान ने व्यवस्था को और मजबूत किया. हर स्तर पर सतर्कता और निगरानी रखी गई, जिससे कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनने दी गई.ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह की यह सक्रियता, नेतृत्व और जिम्मेदारी और इस प्रयास से रांची में त्योहार का माहौल शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बना रहा, जो एक बेहतरीन पुलिसिंग का उदाहरण है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment