Search

 
 
 

जमशेदपुर:  सालदोहा में हाथी का उत्पात, मानुषमुड़िया मुख्य पथ पर घंटों बाधित रहीं आवाजाही

बहरागोड़ा प्रखंड के  पाथरा पंचायत के सालदोहा गांव में पिछले कई दिनों से एक जंगली हाथी का आतंक जारी है. हाथी के बेखौफ चहल-कदमी से ग्रामीणों में दहशत है. हाथी सिर्फ आवाजाही नहीं करते बल्कि किसानों के फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे है. कच्ची घरों को ध्वस्त कर अनाज चट कर जाते है.
 

Jamshedpur: बहरागोड़ा प्रखंड के  पाथरा पंचायत के सालदोहा गांव में पिछले कई दिनों से एक जंगली हाथी का आतंक जारी है. हाथी के बेखौफ चहल-कदमी से ग्रामीणों में दहशत है. हाथी सिर्फ आवाजाही नहीं करते बल्कि किसानों के फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे है. कच्ची घरों को ध्वस्त कर अनाज चट कर जाते है.


मिली जानकारी के अनुसार बीती रात हाथी पाथरा जंगल से निकलकर सीधे सालदोहा बस्ती में दाखिल हो गया. अचानक हाथी को देखकर ग्रामीणों में भगदड़ मच गई. भगदड़ के कारण हाथी बस्ती से निकलकर मानुषमुड़िया मुख्य पथ पर आ पहुंचा, जिसके कारण काफी देर तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा. 


वहीं हाथी ने खेतों में लगी सब्जियों की फसलों को बेरहमी से रौंद दिया, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा. स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर शोर मचाया और काफी मशक्कत के बाद हाथी को वापस जंगल की ओर खदेड़ा गया. हाथी अभी भी पाथरा जंगल के पास ही डेरा डाले हुए है. इसके कारण शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है और लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी को क्षेत्र से स्थायी रूप से खदेड़ने की मांग की हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही