Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुरः बहरागोड़ा में हाथियों का आतंक, खेतों में लगी फसल नष्ट

पांच हाथियों का यह झुंड श्मशान घाट के रास्ते खेतों में घुस गया और धान की लहलहाती फसल को रौंद कर नष्ट कर दिया. गांव में हाथियों के घुसने की सूचना मिलते ही ग्रामीण दहशत में आ गए. किसानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर पटाखे फोड़कर और मशाल जलाकर हाथियों को खदेड़ा.
Advertisement
Advertisement

Himangshu karan


Baharagora : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक थमने का ना नहीं ले रहा है. हाथियों के झुंड ने प्रखंड के भादूआ गांव में पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया. मिली जानकारी के अनुसार, पांच हाथियों का यह झुंड श्मशान घाट के रास्ते खेतों में घुस गया और धान की लहलहाती फसल को रौंद कर नष्ट कर दिया. गांव में हाथियों के घुसने की सूचना मिलते ही ग्रामीण दहशत में आ गए. किसानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर पटाखे फोड़कर और मशाल जलाकर हाथियों को खदेड़ा.


ग्रामीणों का कहना है कि यह झुंड पिछले कई दिनों से इलाके में भ्रमण कर रहा है. लोग रात भर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. विभाग ने बताया कि  हाथियों को फिलहाल लोधासूली जंगल की ओर खदेड़ दिया गया है. ये हाथी भ्रमणशील हैं और इनके दोबारा लुगाहारा क्षेत्र में लौटने की प्रबल संभावना है. इलाके में गश्ती बढ़ा दी गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही