Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नगर निगम में अब डिप्टी मेयर की कुर्सी पर जंग, 20 आदिवासी पार्षद किंगमेकर

नगर निकाय चुनाव के नतीजों ने शहर की सियासत का चेहरा बदल दिया है. इस बार नगर निगम में 20 आदिवासी पार्षद जीतकर पहुंचे हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : नगर निकाय चुनाव के नतीजों ने शहर की सियासत का चेहरा बदल दिया है. इस बार नगर निगम में 20 आदिवासी पार्षद जीतकर पहुंचे हैं. इसमें 11 सीटें पहले से आरक्षित थीं, लेकिन असली राजनीतिक संदेश उन 9 अनारक्षित सीटों से आया है, जहां आदिवासी उम्मीदवारों ने सीधी टक्कर में जीत दर्ज कर समीकरण उलट दिए है.

वार्ड 3 से बसंती लकड़ा, 4 से अमित मुंडा, 6 से मोनिका लकड़ा, 8 से किरण खरखो, 24 से विजय कच्छप, 33 से पुष्पा टोप्पो, 34 से अजीत भगत, 48 से अमित मिंज और 50 से सुनीता तिर्की की जीत ने साफ कर दिया कि इस बार वोटिंग में सामाजिक गोलबंदी निर्णायक रही.

 

 

महापौर पद पर रौशनी खलखो की जीत ने इस उभार को और मजबूती दी. वे राज्य गठन के बाद तीसरी आदिवासी महिला महापौर बनी हैं. इससे पहले रमा खलखो और आशा लकड़ा इस कुर्सी पर बैठ चुकी हैं.

 

अब असली जंग डिप्टी मेयर की कुर्सी

53 वार्डों वाले सदन में डिप्टी मेयर बनने के लिए कम से कम 27 पार्षदों का समर्थन जरूरी है. 20 की संख्या के साथ आदिवासी पार्षद किंगमेकर की भूमिका में हैं. राजनीतिक गलियारों में बैठकों का दौर शुरू हो चुका है.

भाजपा, कांग्रेस और झामुमो की जोड़-तोड़ रणनीति भी शुरू हो चुकी है. सूत्रों का कहना है कि यदि आदिवासी पार्षद एकमत होते हैं तो डिप्टी मेयर की कुर्सी पर भी उनका दावा मजबूत हो सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही