Search

 
 
 

जमशेदपुरः 300 करोड़ खर्च के बाद भी बागबेड़ा जलापूर्ति योजना अधूरी, पानी को तरस रहे लोग

बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का काम अधूरा है. इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. करीब 300 करोड़ रुपये की लागत वाली इस योजना में दो बार ठेकेदार बदले गए.
 

Jamshedpur : जमशेदपुर शहर के बागबेड़ा क्षेत्र में जलापूर्ति की समस्या गंभीर है. वर्ष 2015 में शुरू की गई बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना आज तक पूरी नहीं हो पाई है. 11 साल बीत जाने के बाद भी इलाके के हजारों परिवारों को नियमित पानी नहीं मिल रहा है.

 

इस योजना के साथ शुरू हुई गोविंदपुर जलापूर्ति योजना लगभग पूरी हो चुकी है. लेकिन बागबेड़ा में काम अधूरा है. इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. करीब 300 करोड़ रुपये की लागत वाली इस योजना में दो बार ठेकेदार बदले गए. पहले ठेकेदार ने तय समय पर काम पूरा नहीं किया, जिसके बाद उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया गया. इसके बाद प्रीति इंटरप्राइजेज को काम सौंपा गया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि काम पूरी तरह ठप पड़ा है.

 

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कई बार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है. इसके बावजूद काम की गति बहुत धीमी है. पाइपलाइन बिछाने और जल मीनार बनाने का कार्य अब भी अधूरा है, जिससे लोगों में आक्रोश है.

 

 

विभागीय अधिकारियों ने अब दावा किया है कि जून 2026 तक योजना पूरी कर ली जाएगी और हर घर तक पानी पहुंचाया जाएगा. हालांकि लंबे समय से वादे पूरे नहीं होने के कारण लोगों को इस बार भी भरोसा नहीं है. अब सभी की नजर जून 2026 पर टिकी है कि आखिरकार बागबेड़ा के घरों में पानी पहुंचेगा या यह योजना फिर कागजों तक ही सीमित रह जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही