Search

 
 
 

जमशेदपुर : एनसीपीसीआर के निर्देश पर तीन माह बाद भी शिक्षा विभाग ने नहीं की जांच व कार्रवाई

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने 24 मई 2022 को उपायुक्त को केपीएस स्कूल बर्मामाइंस प्रबंधन के खिलाफ जांच करने का निर्देश दिया था. एनसीपीसीआर द्वारा उपायुक्त को स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि 20 दिनों में केपीएस स्कूल बर्मामाइंस द्वारा सरकारी नियमों का उल्लंघन कर बच्चों के शिक्षा के अधिकार हनन मामले की पूरी जांच की जाए. साथ ही जांच के बाद की गई कार्रवाई से आयोग को अवगत कराया जाए. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-constant-news-correspondent-shailesh-singh-came-first-in-tata-steels-quiz/">चाईबासा

: लगातार न्यूज के संवाददाता शैलेश सिंह टाटा स्टील के क्वीज में आए प्रथम

जल्द ही की जाएगी जांच पूरी : निर्मला कुमारी

इसके बाद उपायुक्त द्वारा तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी एसडी तिग्गा को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. लेकिन जिला शिक्षा पदाधिकारी का ट्रांसफर होने के कारण मामले की जांच पूरी नहीं हो पाई. वहीं, इस संबंध में वर्तमान जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने बताया कि आयोग द्वारा दिए गए निर्देश पर जल्द ही जांच पूरी कर ली जाएगी. उल्ल्खेनीय है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा दिए गए जांच करने के निर्देश के तीन माह बीतने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा जांच पूरी नहीं की जा सकी है. इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-public-representatives-please-pay-attention-if-netaji-subhash-shishu-udyan-itself-was-destroyed-where-would-you-hold-the-meeting/">बहरागोड़ा

: जनप्रतिनिधि कृपया ध्यान दें! नेताजी सुभाष शिशु उद्यान ही उजड़ गया तो बैठक कहां करेंगे आप?
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही