Search

 
 
 

Jamshedpur : स्कूली बच्चों से भरे CNG ऑटो में लगी आग, सभी बच्चे सुरक्षित

Jamshedpur :  बताया जाता है कि सीएनजी ऑटो बच्चों को लेकर स्कूल जा रही है. इसी दौरान ऑटो के इंजन वाले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा. चालक ने तुरंत वाहन रोक दिया और स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. हालांकि आग की लपटों में बच्चों के स्कूल बैग जल गए.
 
CNG ऑटो में लगी आग

Jamshedpur :  बिष्टुपुर-आदित्यपुर पुल गोलचक्कर के पास  बुधवार की सुबह स्कूली बच्चों से भरे एक सीएनजी ऑटो में अचानक आग लग गई. हालांकि ऑटो चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. पर बच्चों के स्कूल बैग जलकर राख हो गए.

 

इसे भी पढ़ें

 

बताया जाता है कि सीएनजी ऑटो बच्चों को लेकर स्कूल जा रही है. इसी दौरान ऑटो के इंजन वाले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा. चालक ने तुरंत वाहन रोक दिया और स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. हालांकि आग की लपटों में बच्चों के स्कूल बैग जल गए.

 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. घटना के कारण कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या सीएनजी सिस्टम में तकनीकी खराबी की वजह से आग लगी होगी. फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है. जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही