Search

 
 
 

जमशेदपुर : जुआ विवाद में फायरिंग, युवक को सीने में लगी गोली, हालत गंभीर

जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित कानू भट्टा इमली पेड़ के पास जुआ विवाद में फायरिंग हुई है.  मंगलवार की सुबह लगभग चार बजे घटी इस घटना में एक युवक गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल युवक की पहचान भुइयांडीह कल्याणनगर निवासी दीपक कुमार धीबर के रूप में हुई है.
 

Jamsedpur :  जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित कानू भट्टा इमली पेड़ के पास जुआ विवाद में फायरिंग हुई है.  मंगलवार की सुबह लगभग चार बजे घटी इस घटना में एक युवक गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल युवक की पहचान भुइयांडीह कल्याणनगर निवासी दीपक कुमार धीबर के रूप में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार, जुआ खेलने के दौरान कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि किसी ने दीपक पर फायरिंग कर दी. गोली दीपक के सीने में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा. फायरिंग की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. 

 

घटना में शामिल अन्य लोग और आस-पास मौजूद लोग दीपक को घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए. हालांकि कुछ लोगों ने उसे तुरंत जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया.

 

घटना की सूचना मिलने पर सुबह लगभग सात बजे दीपक के परिजन भी टीएमएच पहुंचे. दीपक की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स ले गए. बताया जा रहा है कि सीने में गोली लगने के कारण दीपक की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही