Search

 
 
 

Jamshedpur : चौथा बाल मेला 14 से 20 नवंबर तक बोधि मैदान में, सुधीर सिंह बनाए गए संयोजक

बैठक में विधायक श्री राय ने कहा कि इस मेले में जमशेदपुर के सभी स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे. मंजू सिंह ने बताया कि मेले में बच्चों के लिए लाभकारी स्टॉल लगाए जाएंगे.
 
बाल मेला की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय व अन्य.

Vishwajeet Bhatt 

Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय द्वारा आयोजित चौथा बाल मेला इस बार 14 से 20 नवंबर तक बोधि मैदान, गरम नाला (राजेंद्र विद्यालय के समीप) में आयोजित किया जाएगा. यह निर्णय श्री राय द्वारा आयोजित बैठक में लिया गया. बैठक में मेले का संयोजक सुधीर सिंह को बनाने की भी घोषणा हुई.

मेले में बच्चों के लिए लाभकारी स्टॉल लगाए जाएंगे

बैठक के बारे में मंजू सिंह ने बताया कि बाल मेले में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं और प्रदर्शनी पर विशेष रूप से चर्चा की गई. 14 नवंबर को बाल मेला का उद्घाटन होगा और 20 नवंबर को इसका समापन समारोह होगा. बैठक में विधायक श्री राय ने कहा कि इस मेले में जमशेदपुर के सभी स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे. मंजू सिंह ने बताया कि मेले में बच्चों के लिए लाभकारी स्टॉल लगाए जाएंगे. सातों दिन अलग-अलग आयु समूह के बच्चों के लिए खेलकूद, क्विज, योगा, चित्रांकन, निबंध, भाषण,  गीत, नृत्य आदि  प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. हर संध्या स्टेज शो होगा. बच्चों के मनोरंजन की भी व्यवस्था की जाएगी.

दुर्गा पूजा के बाद सभी स्कूलों को निमंत्रण भेजा जाएगा

श्री राय ने कहा कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी जो भी बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहते हैं, उन्हें गूगल फार्म भरना होगा. बहुत जल्द गूगल फार्म सभी स्कूलों को भेज दिया जाएगा. दुर्गा पूजा के बाद सभी स्कूलों को निमंत्रण भेजा जाएगा और निजी तौर पर उनसे संपर्क भी साधा जाएगा. बैठक में एसपी सिंह, मंजू सिंह, अमृता मिश्रा, पुष्प लता सेनापति, श्याम जी, हेमंत पाठक आदि शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही