Search

 
 
 

Jamshedpur:  घाटशिला उपचुनाव- लाइसेंसधारी हर हाल में 15 अक्टूबर तक जमा कराएं हथियार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को अपनी अनुज्ञप्ति में अंकित शस्त्र को संबंधित थाना में 15 अक्टूबर 2025 तक अनिवार्य रूप से जमा कराने का निर्देश दिया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि यह कार्रवाई निर्वाचन अवधि में कानून-व्यवस्था बनाये रखने एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचाव हेतु की जा रही है.
 
जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी. (फाइल फोटो)

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन-2025 के स्वतंत्र, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपादन के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को अपनी अनुज्ञप्ति में अंकित शस्त्र को संबंधित थाना में 15 अक्टूबर 2025 तक अनिवार्य रूप से जमा कराने का निर्देश दिया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि यह कार्रवाई निर्वाचन अवधि में कानून-व्यवस्था बनाये रखने एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचाव हेतु की जा रही है.

शस्त्र जमा नहीं कराने पर कार्रवाई की जाएगी

उन्होंने कहा कि जिन अनुज्ञप्तिधारियों द्वारा निर्धारित तिथि तक शस्त्र जमा नहीं कराए जाएंगे, उनके विरुद्ध नियम संगत कार्रवाई की जाएगी. जमा किये गये शस्त्र की पावती रसीद जिला सामान्य शाखा में उपलब्ध कराना अनुज्ञप्तिधारियों के लिए आवश्यक होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही