Search

 
 
 

Jamshedpur :  गोलमुरी जॉगर्स पार्क में भव्य काली पूजा के लिये हुआ भूमि पूजन, तीन लाख से बनेगा आकर्षक पंडाल

गोलमुरी जॉगर्स पार्क में नवयुवक चेतना मंच द्वारा आयोजित होने वाली भव्य काली पूजा के पंडाल का मंगलवार को विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ. पूजा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की गई.
 
काली पूजा पंडाल का भूमि पूजन करते सदस्य.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur :  गोलमुरी जॉगर्स पार्क में नवयुवक चेतना मंच द्वारा आयोजित होने वाली भव्य काली पूजा के पंडाल का मंगलवार को विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ. पूजा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की गई. भूमि पूजन के पश्चात पंडाल निर्माण कार्य कुशल कामगारों ने शुरू कर दिया. इस वर्ष का पंडाल लगभग तीन लाख रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है, जो आकर्षण का केंद्र रहेगा.

 बेहतर व्यवस्था और श्रद्धा के साथ पूजा का आयोजन करेगा मंच

मुख्य संरक्षक कमल किशोर ने कहा कि नवयुवक चेतना मंच की काली पूजा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और मातृशक्ति के सम्मान का संदेश भी देती है. हर वर्ष की तरह इस बार भी मंच बेहतर व्यवस्था और श्रद्धा के साथ पूजा का आयोजन करेगा.

19 अक्टूबर को होगा पंडाल का उद्घाटन

आयोजन समिति के संयोजक अप्पू तिवारी ने बताया कि पंडाल का भव्य उद्घाटन 19 अक्टूबर को मातृशक्ति के हाथों से किया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक (सेवानिवृत्त डीएसपी) कमल किशोर, उमेश प्रसाद, मंटू तिवारी, जेपी सिंह, पप्पू उपाध्याय, नागेश राव, शंकर नाथ तिवारी, मृत्यंजय सिंह, शीनू राव, राजेश कुमार, बलकार सिंह, सागर तिवारी, भगवान सिंह, कृष्ण सिंह, सुधीर सिंह, सुरेंद्र चौधरी, अशोक राय, सूरज ओझा, रूपम कुमार, ऋषभ सिंह, नागेंद्र सिंह पिंटू, पार्थ झा, अप्पू तिवारी, अंकित आनंद सहित अनेक सदस्य मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही