Search

 
 
 

जमशेदपुर : धोरमबांधा के पास नाले में मिला युवती का अर्धनग्न शव, हत्या की आशंका

जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत धोरमबांधा इलाके में सोमवार की सुबह नाले से एक युवती का अर्धनग्न शव बरामद हुआ है. स्थानीय लोगों ने की सूचना पर एमजीएम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से निकालने में जुटी है.
 

Jamsedpur :  जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत धोरमबांधा इलाके में सोमवार की सुबह नाले से एक युवती का अर्धनग्न शव बरामद हुआ है. स्थानीय लोगों ने की सूचना पर एमजीएम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से निकालने में जुटी है.

 

शव की अवस्था देख हत्या की आशंका 

मिली जानकारी के अनुसार, युवती के दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए हैं और शव भी अर्धनग्न अवस्था में है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए नाले में फेंका गया होगा. प्रथम दृष्टया से युवती का शव बहकर आया है. खबर लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई थी. पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में हाल ही में लापता हुई युवतियों की जानकारी जुटा रही है, ताकि शव की शिनाख्त की जा सके. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही