Himangshu karan
Baharagora: बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत लुगाहारा काजू जंगल में पिछले करीब एक सप्ताह से 9-10 जंगली हाथियों का झुंड लगातार डेरा डाले हुए है, जिससे लुगाहरा, लोधनबनी, पानीशोल, धड़ांरी, भादुआ, दुधकुण्डी और ढीलाहारा में एक जंगली हाथी के आगमन से आसपास के गांवों में भारी दहशत का माहौल है.
इसे भी पढ़ें:
ग्रामीणों के मुताबिक रात होते ही ये हाथी जंगल से बाहर निकलकर खेतों में लगी फसलों, बांस की झाड़ियों और अन्य वनस्पतियों को बुरी तरह रौंदकर बर्बाद कर रहा है, जिसके कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है.
हाथियों के डेरा जमाने के कारण ग्रामीणों के रातों की नींद उड़ गई है और लोग रतजगा कर अपने घरों व फसलों की सुरक्षा करने को मजबूर हैं. इतना ही नहीं, हाथियों की लगातार आवाजाही से जगन्नाथपुर–दारिशोल मुख्य मार्ग पर भी आवागमन प्रभावित हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के बीच हर वक्त किसी अनहोनी का डर बना हुआ है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

