Search

 
 
 

जमशेदपुर के हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की देहरादून में गोली मारकर हत्या

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई. जहां जमशेदपुर के विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
 

Jamshedpur/Dehradun : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई. जहां जमशेदपुर के हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह सुबह जिम से लौट रहे थे तभी हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी. उन्हें तीन गोलियां मारी गई.

 

गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. विक्रम शर्मा दुमका जेल में बंद डॉन अखिलेश सिंह का आपराधिक गुरु थे. हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

 

विक्रम सिंह झारखंड के जमशेदपुर के रहने वाले थे. वह प्रॉपर्टी डीलिंग व स्टोन क्रशर संचालन के व्यवसाय से जुड़े थे. दिनदहाड़े हुई वारदात से लोग दहशत में है. आसपास के लोगों ने हमलावरों के रोकने की कोशिश की पर हथियार लहराते हुए निकल गए. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.


लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की. फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. हत्या की वजह पुरानी रंजिश को बताया जा रहा है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. 

 

मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जल्दी ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही