Search

हाईकोर्ट के स्टे के बाद मधुकम के तोड़े गए घरों का पुनर्निर्माण कार्य शुरू

Ranchi :   रातु रोड स्थित मधुकम इलाके में चल रही बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने स्टे लगा दिया है. कोर्ट के इस आदेश के बाद पीड़ित परिवारों ने तोड़े गए घरों को फिर से बनाने का काम शुरू कर दिया है.

 

घर के बड़े, बच्चे और महिलाएं सभी युद्धस्तर पर लगे हुए हैं, ताकि घरों को रहने लायक बनाया जा सके. स्थानीय लोग भी पीड़ित परिवारों की मदद कर रहे हैं. 

 

12 घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई

दरअसल, बीते दिनों प्रशासन ने खादगड़ा शिव दुर्गा मंदिर रोड स्थित मुंडारी प्रकृति की जमीन पर बने 12 घरों को तोड़ने का आदेश दिया था. कार्रवाई शुरू होने पर स्थानीय निवासियों ने विरोध जताया.

 

उनका कहना है कि प्रति कट्ठा 5.25 लाख रुपये के हिसाब से उन्होंने जमीन खरीदी थी और वर्षों से यहां घर बनाकर रह रहे हैं. आरोप है कि 38.25 डिसमिल जमीन के लिए 1 करोड़ 8 लाख 93 हजार 750 रुपये भुगतान किया है, फिर भी अब उन्हें बेदखल किया जा रहा है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//