Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जुगसलाई में पत्नी की हत्या कर फंदे पर लटकानेवाला पति गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ashok Kumar) : जुगसलाई थाना क्षेत्र के स्टेशन गुरुद्वारा रोड की रहने वाली रजनी सिंह (38) की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने के मामले में का आरोपी पति इंद्रजीत सिंह उर्फ जितु को जुगसलाई पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस मामले में रजनी सिंह की सास स्नेहलता को भी आरोपी बनाया गया है. रजनी के पिता रामसूरत सिंह के बयान पर पुलिस ने सोमवार को दहेज हत्या का मामला दर्ज किया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-udays-condition-is-critical-even-on-the-third-day-after-being-shot-on-the-head/">जमशेदपुर

: सिर पर गोली लगने के बाद तीसरे दिन भी उदय की हालत है नाजुक

तीन दिनों से नहीं किया गया है अंतिम संस्कार

रजनी सिंह का शव 4 सितंबर की शाम फंदे पर लटका हुआ बरामद किया गया था. उसका मायका उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में है. उसके पिता को जब से घटना की जानकारी मिली है तब से ही वे यह आरोप लगा रहे हैं कि बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है. दामाद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मायका पक्ष अड़े हुये थे और कह रहे थे कि अंतिम संस्कार नहीं करेंगे.

क्या था मामला

रजनी सिंह की शादी वर्ष 2006 में निवासी इंद्रजीत सिंह से शादी हुई थी. उसके दो बच्चे हैं. शादी के कुछ माह बाद से ही ससुरालवाले दहेज के लिये प्रताड़ित करने लगे थे. रजनी ने इसकी जानकारी अपने मायका में भी दी थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-elephant-thrashed-a-girl-who-went-to-defecate-in-bodam-condition-critical/">जमशेदपुर

: बोड़ाम में शौच करने गयी बच्ची को हाथी ने पटका, हालत नाजुक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही