Search

 
 
 

Jamshedpur:  बीएसएनएल की मनमानी के खिलाफ जमशेदपुर वेंडर एसोसिएशन ने किया धरना-प्रदर्शन

बबलू झा ने कहा कि एक तरफ तो दूसरी कंपनियां अपने संवेदकों को बोनस दे रही हैं. वहीं बीएसएनल के अकाउंट सेक्शन की मनमानी की वजह से संवेदकों की मेहनत का पैसा बगैर सूचना के ही काट लिया जा रहा है. कड़े शब्दों में कहा गया कि चीफ अकाउंट्स ऑफिसर की मनमानी नहीं चलेगी.
 
आंदोलन के बाद महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपते एसोसिएशन के लोग.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur:  बीएसएनल जमशेदपुर वेंडर एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू झा के नेतृत्व सोमवार को बीएसएनल की गलत नीतियों के खिलाफ पूर्व घोषित धरना प्रदर्शन महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष किया गया. इसके समर्थन में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर भी शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान ही कुछ अधिकारियों द्वारा तीन से चार लोगों को बुलाया गया, जिसका पुरजोर विरोध हुआ. सभी संवेदक एकजुट एक स्वर में अड़ गए कि मुख्य महाप्रबंधक धरना स्थल पर ही आएं, जिसे मान लिया गया. सभी संवेदकों से मुख्य महाप्रबंधक ने वार्ता की. मुख्य महाप्रबंधक ने हर एक संवेदक की बातों को शालीनता से सुना.

संवेदकों की मेहनत का पैसा बगैर सूचना के ही काटा जा रहा

बबलू झा ने कहा कि एक तरफ तो दूसरी कंपनियां अपने संवेदकों को बोनस दे रही हैं. वहीं बीएसएनल के अकाउंट सेक्शन की मनमानी की वजह से संवेदकों की मेहनत का पैसा बगैर सूचना के ही काट लिया जा रहा है. कड़े शब्दों में कहा गया कि चीफ अकाउंट्स ऑफिसर की मनमानी नहीं चलेगी. मुख्य महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि दो दिनों के अंदर सारी समस्याओं का हल लिखित तौर पर कर दिया जाएगा. बबलू झा ने चेताया कि अगर दुर्गा पूजा से पहले मांगों को नहीं माना गया तो सभी टीईपी, संवेदक, एजेंसी बीएसएनल इंटरनेट का नेटवर्क डाउन करेंगे, जिसके जिम्मेवार बीएसएनएल के पदाधिकारी होंगे.

संवेदकों की ये हैं प्रमुख मांगें

बिना किसी सूचना के मनमाने ढंग से कमीशन होल्ड किया जा रहा है. ⁠बिना किसी सूचना के मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है एसएलए के नाम पर. ओटीटी सेवा बंद कर दी गई है और अभी भी बीएसएनल के वेबसाइट पर ओटीटी का प्रचार जारी है. फॉल्ट क्लियर करने के बाद भी पेंडिंग दिखता है, क्योंकि फॉल्ट क्लैरिटी में फंस जाता है, जिस वजह से समय बढ़ जाता है. ⁠मनमाने तरीके से ओएलटी का भाड़ा वसूला जा रहा है. पदोन्नति के बावजूद अकाउंट्स ऑफिसर संतोष कुमार का जमशेदपुर से तबादला नहीं हो रहा है. जीएसटी का भुगतान सही समय पर नहीं हो रहा है.

मनमाने नियमों से हो रही राजस्व की हानि

बबलू झा ने कहा कि बीएसएनल के इन सभी मनमाने नियमों से सभी संवेदकों को राजस्व की हानि हो रहा है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है. आंदोलन में संजय कुमार, सौरभ गुप्ता, मिथिलेश चौधरी, वीरेंद्र सिंह, अजितेश उज्जैन, मनीष कुमार, मोहम्मद आरिफ आजाद, निखिल, अभिषेक जायसवाल, संजय कुमार, राम रतन सिंह, कुमार विश्वजीत, निशांत गोरी, ओम प्रकाश सिंह, अनिल कुमार, बनर्जी घोष एवं अन्य शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही