Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने CBSE 10वीं में लहराया परचम, पूजा कुमारी स्कूल टॉपर

जवाहर नवोदय विद्यालय, पूर्वी सिंहभूम ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में अपना दबदबा कायम रखा है, जहां इस वर्ष परीक्षा में बैठे सभी 80 छात्र-छात्राओं ने शानदार अंकों के साथ सफलता अर्जित की है.
Advertisement
Advertisement

Himangshu karan

Bahragoda : जवाहर नवोदय विद्यालय, पूर्वी सिंहभूम ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में अपना दबदबा कायम रखा है, जहां इस वर्ष परीक्षा में बैठे सभी 80 छात्र-छात्राओं ने शानदार अंकों के साथ सफलता अर्जित की है.

 

परीक्षा प्रभारी आलोक कुमार एवं प्रिया प्रियदर्शनी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पूजा महतो ने 94% अंक लाकर स्कूल में शीर्ष स्थान प्राप्त किया. वहीं, पुष्पा हेंब्रम 93.8% के साथ दूसरे और प्रणव कुमार महतो 91.6% अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे.

 

विद्यालय की इस सामूहिक उपलब्धि पर गर्व जताते हुए प्राचार्य स्वतंत्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि जिला प्रतिभा का धनी है और ऐसे परिणाम नवोदय की उस गौरवशाली परंपरा का हिस्सा हैं जो उसे देश के तमाम स्कूलों में शीर्ष पर बनाए रखती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही