Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा: अपराध नियंत्रण के लिए 18 अपाची बाइक रवाना, बिना हेलमेट वालों पर बढ़ेगी सख्ती

जिले में अपराध नियंत्रण और ट्रैफिक नियमों के सख्त पालन को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. जिला अपराध नियंत्रण कक्ष से उपायुक्त रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता, एसडीओ अनन्त कुमार एवं एसडीपीओ विकास आनन्द लागोरी ने संयुक्त रूप से 18 अपाची पेट्रोलिंग बाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
Advertisement
Advertisement

Jamtara: जिले में अपराध नियंत्रण और ट्रैफिक नियमों के सख्त पालन को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. जिला अपराध नियंत्रण कक्ष से उपायुक्त रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता, एसडीओ अनन्त कुमार एवं एसडीपीओ विकास आनन्द लागोरी ने संयुक्त रूप से 18 अपाची पेट्रोलिंग बाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

Uploaded Image
इस मौके पर उपायुक्त ने बताया कि जिले में अपराध पर नियंत्रण रखने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए इन पेट्रोलिंग बाइकों को उतारा गया है. उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पहले से जिले में 14 चार पहिया पेट्रोलिंग वाहनों को उपलब्ध कराया गया और अब 18 नई अपाची बाइक मिलने से पुलिस की कार्यक्षमता और मजबूत होगी.

 

उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भी सतर्कता की बात कही. जामताड़ा सीमावर्ती इलाका होने के कारण बॉर्डरिंग क्षेत्रों में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके. वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इन बाइकों के जरिए पुलिस अब कॉल मिलने पर तेजी से घटनास्थल तक पहुंच सकेगी और आम लोगों को तुरंत सहायता मिल पाएगी.

 

ट्रैफिक नियमों पर सख्ती

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब बिना हेलमेट और आवश्यक कागजात के वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. लोगों से अपील की गई है कि घर से निकलते समय हेलमेट और वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही