Search

 
 
 

जमशेदपुर: ज्वेलरी कारोबारी से लूट का खुलासा,1.50 करोड़ के आभूषण के साथ दो गिरफ्तार

जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र के पुराना बाजार रोड निवासी ज्वेलरी कारोबारी अरुण कुमार नंदी से लुट की घटना हुई थी. इस घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना निवासी मो रफीक और बागबेड़ा निवासी निरंजन गौड़ शामिल है.
 

Jamshedpur : जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र के पुराना बाजार रोड निवासी ज्वेलरी कारोबारी अरुण कुमार नंदी से लूट की घटना हुई थी. इस घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना निवासी मो रफीक और बागबेड़ा निवासी निरंजन गौड़ शामिल है. आरोपियों को निशानदेही पर पुलिस ने 1.340 किलो के सोने के आभूषण, नकद, घटना में इस्तेमाल पिस्टल और बाइक समेत अन्य सामान बरामद हुआ है. पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है.बता दे कि बीते दिनों अरुण कुमार नंदी के घर घुसकर आरोपियों ने गहनों और नकद की लूट कर ली थी.शिकायत के अनुसार आरोपियों ने देश करोड़ के गहने और 1.5 लाख नकद लूटे थे.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही