Search

 
 
 

जमशेदपुर : चाकुलिया में ज्वेलर्स से डेढ़ करोड़ के आभूषण की लूट

जिले के घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के मिस्त्रीपाड़ा में सोमवार देर रात एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया गया. अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर प्राप्ति ज्वेलर्स के मालिक अरुण नंदी से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद लूट लिए. इस घटना से पूरे इलाके में खासकर व्यापारियों और सर्राफा कारोबारियों में दहशत का माहौल है.
 

Jamsedpur :  जिले के घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के मिस्त्रीपाड़ा में सोमवार देर रात एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया गया. अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर प्राप्ति ज्वेलर्स के मालिक अरुण नंदी से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद लूट लिए. इस घटना से पूरे इलाके में खासकर व्यापारियों और सर्राफा कारोबारियों में दहशत का माहौल है.

 

जैसे ही घर के पास पहुंचे अरुण नंदी, अपराधी बैग लूटकर हो गये फरार 

जानकारी के अनुसार, ज्वेलरी शॉप के मालिक अरुण नंदी अपनी दुकान बंद कर स्कूटी से अपने घर के लिए निकले. उनके पास दो बैग थे, जिनमें जेवरात और नकदी रखे थे. अपराधियों ने बहुत ही शातिराना तरीके से लूट की योजना बनाई थी. एक अपराधी दुकान पर रेकी कर रहा था, दूसरा उनके घर के दरवाजे के पीछे छिपा था,और तीसरा अपराधी बाइक लेकर भागने की तैयारी में उन्हीं के घर के पास खड़ा था. जैसे ही अरुण नंदी अपनी स्कूटी लेकर घर पहुंचे, दरवाजे के पीछे छिपे अपराधी ने उन्हें चाकू दिखाकर बैग छीनने का प्रयास किया. इसी बीच, दूसरा अपराधी भी मौके पर आ गया. दोनों ने मिलकर ज्वेलर्स मालिक को नीचे गिरा दिया और उनके दोनों बैग छीनकर फरार हो गए. 

 

एक से डेढ़ किलो सोना के साथ 50 हजार था कैश :  अरुण नंदी

पीड़ित कारोबारी अरुण नंदी ने बताया कि लूटे गए बैगों में करीब एक से डेढ़ किलो सोना था, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग एक से डेढ़ करोड़ रुपये है. इसके अतिरिक्त, बैग में 50 हजार नकद भी थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही