Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड सब-जूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप 1-2 फरवरी को जमशेदपुर में

झारखंड सब-जूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप 2025–26 का आयोजन 1 और 2 फरवरी 2026 को जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में किया जाएगा.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड सब-जूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप 2025–26 का आयोजन 1 और 2 फरवरी 2026 को जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में किया जाएगा. इस प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड स्टेट हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में ईस्ट सिंहभूम हैंडबॉल संघ द्वारा किया जा रहा है.

 

इस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रांची की सब-जूनियर बालक हैंडबॉल टीम हटिया रेलवे स्टेशन से टाटानगर के लिए रवाना होगी. प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी.

 

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी सब-जूनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा. चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे.


रांची सब-जूनियर बालक हैंडबॉल टीम

रोहित उरांव (कप्तान)
अमन खलखो (उप-कप्तान)
मुकुल मुंडा
शिवम उरांव
इमरान अंसारी
आसिम खलखो
अभय मुंडा
प्रेम मुंडा
वंशराज उरांव
रोशन मुंडा
अनुज तिर्की

 

सभी चयनित खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर रांची जिला हैंडबॉल संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही