Search

 
 
 

Jamshedpur : झारखंडी समाज ने किया डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन, सोनम वांगचुक को बिना शर्त रिहा करने की मांग

झारखंडी समाज ने यह मांग की कि पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को बिना शर्त अविलंब रिहा किया जाए. लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल किया जाए. लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए. वहां के बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं.
 
उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते झारखंडी समाज के लोग.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur :  झारखंडी समाज ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और उपायुक्त के माध्यम से केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के नाम ज्ञापन सौंपा. इसमें झारखंडी समाज ने यह मांग की कि पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को बिना शर्त अविलंब रिहा किया जाए. लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल किया जाए. लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए. वहां के बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं.

सोनम का आंदोलन शांतिपूर्ण : गौतम बोस

झारखंडी समाज के नेता गौतम बोस ने कहा कि लद्दाख में सोनम वांगचुक और अन्य लोग बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे थे. पर्यावरण को बचाने के लिए और देश के हित में कई काम सोनम वांगचुक ने किया है. उन्हें लद्दाख से जोधपुर जेल भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि लद्दाख को जल्द से जल्द छठी अनुसूची में शामिल किया जाए और बिना शर्त सोनम वांगचुम को रिहा किया जाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही