Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की ओर से कैंपस में संचालित मेसर्स अंजू पांडेय कैंटीन की संचालक अंजू पांडेय को कैंटीन छोड़ने का नोटिस दिया गया है. इसके बाद अंजू पाण्डेय ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से विश्वविद्यालय को लीगल नोटिस भेजा है. नोटिस विश्वविद्यालय के कुलसचिव के नाम भेजा गया है, जिसकी प्रति कुलपति को भी प्रेषित की गयी है. बिष्टुपुर स्थित एनसीपी कार्यालय में बुधवार को संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से अंजू पांडेय ने बताया कि वह वर्ष 2010 से जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज मे कैंटीन चलाती हैं. जब कॉलेज विश्वविद्यालय बना और कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया तब से अकारण ही उन्हें परेशान किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : अडानी">https://lagatar.in/rbi-governor-said-in-adani-loan-case-banks-gave-loan-after-seeing-the-strength-and-fundamentals-of-the-company/">अडानी
लोन मामले में RBI के गवर्नर बोले, बैंकों ने कंपनी की ताकत और फंडामेंटल को देखकर दिया लोन
2024 : राष्ट्रीय पटल पर कांग्रेस विरोधियों से हेमंत सोरेन की बढ़ती नजदीकियां, तीसरे मोर्चे की पहल
मोदी की जैकेट संसद में रही आकर्षण का केंद्र, पीईटी बोतलों को रिसाइकल करके की गयी तैयार
लोन मामले में RBI के गवर्नर बोले, बैंकों ने कंपनी की ताकत और फंडामेंटल को देखकर दिया लोन
मानसिक प्रताड़ना का आरोप
अंजू पांडेय के अनुसार उन पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दवाब बनाया जा रहा है कि वह कैंटीन का संचालन छोड़ दें. अंजू पांडेय ने बताया कि वह इसी कॉलेज की पूर्व में छात्रा रही हैं और एक महिला भी हैं. पिछले लगभग 12-13 वर्षों से कॉलेज में सभी नियमों का पालन करते हुए कैंटीन का संचालन कर रही हैं. तब जब कॉलेज परिसर में कैंटीन के लिए छत भी उपलब्ध नहीं थी, उस वक्त तिरपाल लगाकर कैंटीन का संचालन करती थीं, लेकिन पता नहीं नयी कुलपति के आने के बाद उनको कैंटीन संचालन में ऐसी कौन सी खामी उत्पन्न होती दिख कि उन्होंने कैंटीन छोडने के लिए पहले मानसिक रूप से प्रताडित किया और अब कैंटीन छोड़ने के लिए नोटिस भेजा जा रहा है. इसे भी पढ़ें : मिशन">https://lagatar.in/mission-2024-hemant-sorens-growing-closeness-with-congress-opponents-on-the-national-stage-third-front-initiative/">मिशन2024 : राष्ट्रीय पटल पर कांग्रेस विरोधियों से हेमंत सोरेन की बढ़ती नजदीकियां, तीसरे मोर्चे की पहल
विश्वविद्यालय के नोटिस में बकाया बिल भुगतान का उल्लेख नहीं
अंजू पांडेय ने बताया कि 98 हजार 10 रुपये उनका काँलेज पर बिल बकाया है, जिसका भुगतान आज तक उन्हें नहीं किया गया और न ही जितने भी नोटिस भेजा गया है उसमें कहीं भी इस बकाया राशि के भुगतान करने का उल्लेख किया गया है. अंजू पांडेय ने कहा कि वह मानसिक रूप से इस पूरे प्रकरण के कारण काफी तनाव से गुजर रही हैं. इस विषय को लेकर अपने वकील के माध्यम से कुलपति को कानूनी नोटिस भेजा है। अगर जवाब सकारात्मक नहीं हुआ तो वह न्यायालय की शरण में जायेंगी. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modis-jacket-became-center-of-attraction-in-parliament-prepared-by-recycling-pet-bottles/">पीएममोदी की जैकेट संसद में रही आकर्षण का केंद्र, पीईटी बोतलों को रिसाइकल करके की गयी तैयार
Leave a Comment