Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाना पूरे देश के लिये गौरव की बात: रघुवर दास

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur: पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिये एनडीए का उम्मीदवार बनाए जाने पर फोन कर उन्‍हें हार्दिक बधाई दी है. उन्‍होंने आज यहां कहा कि एक संताल आदिवासी महिला को पहले मोदी जी ने राज्यपाल बनाया और अब राष्ट्रपति पद के लिये उम्मीदवार बनाया है. यह आदि संस्कृति को संरक्षित करने वाले जनजातीय समाज समेत पूरे झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिये गौरव की बात है. उन्‍होंने भाजपा संसदीय दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगाने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया है. इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-uddhav-government-in-trouble-due-to-eknath-shindes-rebellion-also-trying-to-persuade/">महाराष्ट्र

: एकनाथ शिंदे की बगावत से संकट में उद्धव सरकार, मनाने की कोशिश भी
सर्वसम्मति से राष्ट्रपति का चयन करने का आग्रह किया झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी को देश के सर्वोच्च पद के लिये चुना गया है. उन्‍होंने सभी विपक्षी दलों से द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देकर सर्वसम्मति से राष्ट्रपति का चयन करने का आग्रह किया है. उन्‍होंने कहा कि विपक्ष के घोषित उम्मीदवार यशवंत सिन्हा भी शरद पवार और फारूक अब्दुल्ला की तरह अपना नाम वापस लेकर द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देकर मिसाल पेश करें. इसे भी पढ़ें: अग्निपथ">https://lagatar.in/all-three-army-chiefs-met-modi-regarding-agneepath-scheme-discussion-on-recruitment/">अग्निपथ

स्कीम को लेकर मोदी से मिले तीनों सेना प्रमुख, भर्ती पर हुई चर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही