Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : जल्द ही दूर हो जाएगी मानगोवासियों की पानी की समस्या

150 हॉर्स पावर का एक पंप गत बुधवार को चालू किया गया है. दूसरा 150 हॉर्स पावर का मोटर पंप आने वाले रविवार की शाम तक चालू हो जाएगा. 350 हॉर्स पावर का मोटर पंप सोमवार की शाम तक चालू हो जाएगा.
Advertisement
Advertisement
मोटर फिटिंग कार्य का जायजा लेते जनसुविधा प्रतिनिधि पप्पू सिंह.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur : जवाहर नगर, रोड नंबर 15, मानगो में स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 150 हॉर्स पावर का एक पंप गत बुधवार को चालू किया गया है. दूसरा 150 हॉर्स पावर का मोटर पंप आने वाले रविवार की शाम तक चालू हो जाएगा. उसकी फिटिंग चल रही है. 350 हॉर्स पावर का मोटर पंप जो इंटकवेल में लगाया जा रहा है, वह सोमवार की शाम तक चालू हो जाएगा. यह जानकारी विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि पप्पू सिंह ने अधिकारियों से बात करने के बाद दी.

पानी की समस्या दूर करने को विस में भी सरयू ने उठाया सवाल

यहां जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि मानगो में पेयजल संकट को दूर करने के लिए विधायक सरयू राय ने बहुत मेहनत की. वे स्थानीय अधिकारियों से लेकर प्रमुख सचिव तक से मिले. विधानसभा में भी वे लगातार सवाल उठाते रहे. इसी का परिणाम है कि मानगो में एक पंप चालू हो गया, दूसरा दो दिनों में चालू हो जाएगा और तीसरा मोटर पंप तीसरे दिन चालू हो जाएगा. माना जा रहा है कि मानगो वासियों की पानी की समस्या बहुत हद तक दूर हो जाएगी. शुक्रवार को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मोटर पंप लगाने के मौके पर बाला प्रसाद, राजू सिंह, राजेश श्रीवास्तव, आजाद सिंह, वैभव सिंह, वीरू सिंह, प्रेम मिश्र और मंटू प्रसाद आदि मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही