Search

 
 
 

Jamshedpur : जन शिकायत निवारण दिवस पर कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट हुआ समाधान

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी. इस दौरान व्यक्तिगत, सामाजिक एवं जनहित की समस्याओं को लोगों ने ऱखा तथा ज्ञापन भी सौंपे. उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
 
लोगों से उनकी समस्याएं सुनते उपायुक्त.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी. इस दौरान व्यक्तिगत, सामाजिक एवं जनहित की समस्याओं को लोगों ने ऱखा तथा ज्ञापन भी सौंपे. उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. कई आवेदनों को ऑन द स्पॉट समाधान भी विभागीय पदाधिकारियों ने किया.  

लोगों ने रखी कई तरह की समस्याएं

इस दौरान नागरिकों ने भूमि विवाद, आर्म्स लाइसेंस, कचरा निस्तारण की शिकायत, चिकित्सा सहायता, सड़क निर्माण, स्कूल फीस माफी, लंबित वेतन भुगतान, अवैध कब्जा के विरूद्ध कार्रवाई, भूमि अधिग्रहण, झारखंड मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना में पंजीकरण, घर का कब्जा, आपात राहत के तहत लाभ, जाति प्रमाण पत्र निर्गत होने में विलंब, चौकीदार के रिक्त पदों पर भर्ती, विद्युत समस्या, सीमांकन, आवासीय सोसाइटी में पार्किंग विवाद, वृद्धा पेंशन का भुगतान, बाबा साहब की मूर्ति का स्थानांतरण की अनुमति समेत विभिन्न मुद्दों से जुड़ी समस्याओं को रखा.

अधिकारी हर आवेदन का गंभीरता से लें संज्ञान

उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई करें. उन्होने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का सीधा समाधान उपलब्ध कराना है. सभी विभागीय पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्राप्त आवेदनों का त्वरित और समयबद्ध निष्पादन हो, ताकि आमजन को कार्यालयों का अनावश्यक चक्कर न लगाना पड़े.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही