Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वर्षा होने से नरक में तब्दील हुई मानगो की कई कालोनियां, लोगों में रोष

Jamshedpur (Sunil Pandey) : शनिवार की शाम हुई वर्षा से मानगो नगर निगम क्षेत्र के कई मुहल्ले जलमग्न हो गए. सड़कों एवं गलियों में कचरायुक्त पानी जमा हो गया. जिसके कारण लोगों का घरों में रहना दूभर हो गया. रविवार को भाजमो मानगो नगर निगम समिति के संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नु के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उलीडीह क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर जनसंपर्क अभियान चलाया. अभियान के दौरान देशबंधु लाइन, नित्यानंद कॉलोनी पहुंचकर बरसात के बाद उत्पन्न हुई विकराल जलजमाव की स्थिति का जायजा लिया. भाजमो नेताओं ने कहा कि नालियां जाम रहने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई हैं. लोग अपने घरो में कैद होने के मजबूर हैं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/principal-of-ghatshila-college-gave-information-about-common-university-entrance-test/">घाटशिला

कॉलेज के प्राचार्य ने दी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की जानकारी

सफाई नहीं होने पर होगा एमएमसी का घेराव

भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि मानगो नगर निगम कार्यालय में नाली सफाई को लेकर कई बार आवेदन देने और कई बार शिकायत करने के पश्चात भी यहां नियमित सफाई कार्य नहीं हुआ जिसका परिणाम है की यहां हल्की बारिश में ही बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. इस क्षेत्र की जनता हाहाकार कर रही है और नगर निगम के अधिकारी कान में तेल डालकर चिर निंद्रा में सोए हुए है. यहां के जनप्रतिनिधि को यहां की जन- समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है. सुबोध श्रीवास्तव ने एलान किया की यदि यहां की समस्या के समाधान के दिशा में कोई ठोस नीति बनाकर कार्य नहीं हुआ तो आने वाले त्योहारों के बाद भाजमो मानगो नगर निगम समिती के बैनर तले मानगो नगर निगम कार्यालय का घेराव कर कार्यालय की तालाबंदी की जाएगी और अधिकारियों को होश में लाने का कार्य किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-standards-of-the-administration-will-be-followed-literally-in-the-hindu-new-year-yatra-rambabu-tiwari/">जमशेदपुर

: हिंदू नव वर्ष यात्रा में प्रशासन के मापदंडों का होगा अक्षरशः पालन – रामबाबू तिवारी

प्रतिनिधिमंडल में ये लोग थे शामिल

इस दौरान मुख्य रूप से भाजमो उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना, मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा, भाजमो नेता प्रवीण सिंह, विधायक के व्यवसायिक प्रतिनिधि आकाश शाह,  गणेश शर्मा, रवींद्र सिंह, महिंदर सिंह, अशोक सिंह, निरज साहु, प्रदीप महापात्रा, राहुल कुमार, हरभजन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-azad-premier-league-cricket-tournament-organized-in-gangudih-dam-colony/">चांडिल

: गांगुडीह डैम कॉलोनी में आजाद प्रिमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित   
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही