Search

 
 
 

Jamshedpur:  जंबू अखाड़ा में 23 नवंबर को होगा पांच जोड़ों का सामूहिक विवाह

इच्छुक वर-वधू पक्ष से अनुरोध किया गया है कि वे एक नवंबर 2025 तक जंबू अखाड़ा कार्यालय में आधार व जन्म प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी एवं स्वास्थ्य जांच प्रमाण पत्र जमा करके निशुल्क पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) अवश्य कराएं. इस आयोजन में वर एवं वधू पक्ष से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.
 
श्री श्री विजय बजरंग मंदिर (जंबू अखाड़ा) समिति भालूबासा के संरक्षक बंटी सिंह. (फाइल फोटो)

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur:  शहर के आस्था का केंद्र श्री श्री विजय बजरंग मंदिर (जंबू अखाड़ा) समिति भालूबासा द्वारा संरक्षक बंटी सिंह की अध्यक्षता में बैठक करके निर्णय लिया गया कि आगामी 23 नवंबर को भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा. इसमें पांच जोड़ों का विवाह हिन्दू धर्म के रीति-रिवाजों एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न होगा. समिति ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सामाजिक सहयोग प्रदान करना है, ताकि वे अपने बच्चों का विवाह गरिमापूर्ण ढंग से कर सकें.

एक नवंबर तक हर हाल में करा लें पंजीकरण

इच्छुक वर-वधू पक्ष से अनुरोध किया गया है कि वे एक नवंबर 2025 तक जंबू अखाड़ा कार्यालय में आधार व जन्म प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी एवं स्वास्थ्य जांच प्रमाण पत्र जमा करके निशुल्क पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) अवश्य कराएं. इस आयोजन में वर एवं वधू पक्ष से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.

2022 में भी हुआ था सामूहिक विवाह का आयोजन

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में भी जंबू अखाड़ा समिति द्वारा भव्य और सफल सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था. इसमें पांच जोड़ों ने नए जीवन की शुरुआत की थी. समिति ने बताया कि इस वर्ष भी कार्यक्रम को और अधिक भव्यता एवं सामाजिक एकता के प्रतीक रूप में संपन्न करने की तैयारियां जारी हैं.

बैठक में यह थे उपस्थित

बैठक में जम्बू अखाड़ा समिति के संरक्षक बंटी सिंह, लाइसेंसी रणबीर मंडल, सचिव मधुसूदन गोस्वामी, अध्यक्ष बृज किशोर, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, समाजसेवी रोहित सिंह, प्रहलाद लोहरा, अभिजीत घोष, रवि विश्वनाथ, वीरेंद्र चौबे, उमेंद्र पाल, आकाश, आशीष झा, अविनाश राय, अशोक दास, राहुल बेसरा, संजय जायसवाल, अमित चटर्जी, काकुली मुखर्जी, सुलोचना मुंडा आदि उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही