Search

 
 
 

Jamshedpur :  करोड़ों की पुश्तैनी जमीन के लिए दिव्यांग बेटी की हत्या का आरोप, मां ने भाइयों के खिलाफ की शिकायत

आनंदपुर में एक महिला ने अपने सगे भाइयों पर करोड़ों की पुश्तैनी जमीन को लेकर अपनी दिव्यांग बेटी (29 वर्षीय) के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. भिक्षावृत्ति कर जीवनयापन करने वाली दीपाली दास ने आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur/Adityapur :  आनंदपुर में एक महिला ने अपने सगे भाइयों पर करोड़ों की पुश्तैनी जमीन को लेकर अपनी दिव्यांग बेटी (29 वर्षीय) के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. भिक्षावृत्ति कर जीवनयापन करने वाली दीपाली दास ने आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है.

 

महिला का आरोप है कि उसके भाई करोड़ों की संपत्ति हड़पना चाहते हैं और इसी वजह से उसकी बेटी को रास्ते से हटा दिया. उसने यह भी आरोप लगाया है कि उसे संपत्ति से बेदखल करने के लिए मानसिक रूप से अस्वस्थ साबित करने की साजिश रची जा रही है.

 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. शिकायत मिलने के बाद अब पुलिस की टीम आनंदपुर जाकर घटना की जांच करेगी और युवती की मौत से जुड़े तथ्यों के साथ पुराने जमीन विवाद की पड़ताल करेगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही