Search

 
 
 

Jamshedpur : सलगाझरी रेलवे ट्रैक पर महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सलगाझरी रेलवे लाइन पर बुधवार को एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है. शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है. प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है. हालांकि इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें
  • ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका

Jamshedpur :  परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सलगाझरी रेलवे लाइन पर बुधवार को एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है. शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है. प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है. हालांकि इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है. 

 

स्थानीय लोगों की सूचना पर परसुडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. शव क्षत-विक्षत होने से उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है.  पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से संपर्क कर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है.

 

साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि महिला रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंची और घटना किन परिस्थितियों में हुई. पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही