Jamshedpur News : सोनारी थाना क्षेत्र में 2.51 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में अदालत ने आरोपी दंपती पूनम अरोड़ा और उनके पति सन्नी अरोड़ा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी धर्मेंद्र कुमार की अदालत ने सुनवाई के दौरान दोनों के विरुद्ध यह आदेश दिया. वारंट जारी होने के बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
इसे भी पढ़ें...
मामले की शुरुआत बिष्टुपुर के ओल्ड सर्किट हाउस एरिया निवासी शुभंकर चटर्जी की शिकायत से हुई थी. उनकी शिकायत पर सोनारी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. शिकायतकर्ता ने पूनम अरोड़ा, उनके पति सन्नी अरोड़ा और उनके पुत्र को आरोपी बनाते हुए तीनों पर करीब 2.51 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है.
मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दंपती के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का निर्देश दिया. इसके बाद पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. अब पुलिस के सामने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने की चुनौती है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

