Search

 
 
 

Jamshedpur News : डीडी बार हत्याकांड में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार, नीरज सिंह का है आपराधिक रिकॉर्ड

बिष्टुपुर स्थित डीडी बार में 27 जून की रात हुए हत्याकांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस कांड में अब तक 10 आरोपियों को गिफ्तार किया है. यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को प्रेसवार्ता में दी.
 
प्रेसवार्ता में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीडी बार में 27 जून की रात हुए हत्याकांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस कांड में अब तक 10 आरोपियों को गिफ्तार किया है. यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को प्रेसवार्ता में दी. 

 


पुलिस ने बताया कि डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह को राजस्थान के सीकर जिले के खाटू श्याम क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. नीरज सिंह का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. वर्ष 2022 में उनके खिलाफ कदमा थाना में मारपीट व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. 


वहीं, मामले के दो अन्य आरोपी सुदर्शन मंडल उर्फ लाल्टू व राजेश मंडल को ओडिशा के रायरंगपुर से दबोचा गया. मामले के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने बुधवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया.

 

एसएसपी के निर्देश पर एएसपी ऋषभ त्रिवेदी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने कई राज्यों में लगातार छापेमारी की. तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज व गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपियों का पता लगाया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही