Himangshu karan
Jamshedpur News: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की डोमजुड़ी पंचायत के ईटामुड़ा गांव में मंगलवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब ग्रामीण अर्धेंदु प्रधान के घर के पीछे लगभग 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई दिया. गांव में अजगर निकलने की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.
इसे भी पढ़ें:
ग्रामीणों ने स्थानीय सर्प-मित्र अखिलेश नारायण किंकर प्रधान को फोन कर इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही अखिलेश तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना कोई जोखिम उठाए अजगर को सुरक्षित पकड़कर वन विभाग की रेस्क्यू टीम को सौंप दिया. वन विभाग की टीम अजगर को उसके प्राकृतिक आवास (जंगल) में सुरक्षित छोड़ने के लिए ले गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

