Search

 
 
 

Jamshedpur News: बहरागोड़ा में कार से 113 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur News: वहीं पुलिस ने मौके से तस्करी में शामिल ओडिशा के पुरी जिला अंतर्गत नीमापोड़ा थाना क्षेत्र के गुआतीरा गांव निवासी पिंकन स्वैन (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने NDPS एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.
 
गांजा तस्करी में आरोपी गिरफ्तार

Himangshu karan

Jamshedpur News: जिले के बहरागोड़ा थाना अंतर्गत कालियाडींगा चौक के पास बीती रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया. दरअसल, कालियाडींगा चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग 49 और 18 मिलती है. वाहन जांच अभियान के क्रम में पुलिस टीम ने एक सफेद रंग की कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें से 113 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किया.

 

इसे भी पढ़ें:


वहीं पुलिस ने मौके से तस्करी में शामिल ओडिशा के पुरी जिला अंतर्गत नीमापोड़ा थाना क्षेत्र के गुआतीरा गांव निवासी पिंकन स्वैन (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने NDPS एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए भेज दिया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही